फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अाबकारी अधिकारी के खिलाफ व्यवसायियों का प्रदर्शन

Wed, 08 Mar 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में एक अधिकारी के खिलाफ  कुछ लोगों ने बुधवार को जमकर प्रदर्शन किया। बुधवार को करीब दर्जन भर लोगों ने नारेबाजी करते हुए शहर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी गीता भवन से मुख्य बाजार, मस्जिद गली होते हुए नगर परिषद के खेल मैदान तक नारेबाजी करते पहुंचे। यहां अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बाद में लोगों ने अधिकारी का पुतला भी जलाया। 
विज्ञापन


बता दें कि पांवटा साहिब के एक होटल व्यवसायी अनुपम सैनी ने अधिकारी पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि आबकारी एवं कराधान विभाग के एक निरीक्षक उनसे एक वर्ष पहले बार के लाइसेंस को लेकर मिले। उनकी फाइल आगे बढ़ाने के एवज में कथित 50 हजार रुपये की डिमांड की गई थी। डिमांड को उन्होंने उस समय ही ठुकरा दिया था। इसके एक वर्ष बाद भी बार का लाइसेंस नहीं बन सका। वहीं आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षक ने आरोपों को निराधार बताया है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केवल बदनाम करने की साजिश है। होटल व्यवसायी के बार की लाइसेंस की फाइल शिमला में रुकी हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें