फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से एक माह पहले युवक की दर्दनाक मौत

Sun, 09 Apr 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो सतौन
विज्ञापन
accident - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सतौन (सिरमौर)। पांवटा-सतौन सड़क मार्ग पर नारीवाला के समीप शनिवार मध्य रात्रि एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया जिससे बाइक सवार 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक का आठ मई को विवाह होना निश्चित हुआ था लेकिन उससे पहले ही उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई जिससे विवाह समारोह की खुशियां मातम में बदल गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार युवक संजीव कुमार गोंदपुर की किसी औद्योगिक इकाई में कार्य करता था। जबकि मूल रूप से वह नाहन के समीप चबाहा गांव का निवासी था। पिछले कुछ अरसे से वह सतौन में रह रहे थे। रात करीब दो बजे नारीवाला के समीप उसका बाइक एक ट्रक से टकरा गया। हादसे में युवक का सिर गाड़ी के डाले से टकरा गया जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को पावटा में पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंपा गया जिसके बाद नाहन के समीप चबाहा गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। युवक घर का इकलौता बेटा था, जबकि चार बहनें हैं जिनमें तीन की शादी हो चुकी है। 

उधर नौजवान युवक की मौत से मां गहरे सदमे में है। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले युवक के पिता की भी मृत्यु हो गई थी। आठ मई को उसकी शादी होनी थी। परिवार के लोग उसकी तैयारियों में जुटे थे लेकिन कुदरत को शायद कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन

 डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें