नाहन (सिरमौर)। पांवटा इलाके के एक बुजुर्ग पर अपनी पुत्रवधू से दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। पीड़िता ने महिला पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने महिला पुलिस थाना में दर्ज शिकायत में कहा है कि 70 साल का आरोपी ससुर उसके साथ साल 2016 से दुष्कर्म करता आ रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।