फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशवंतनगर में शरारती तत्वों ने तोड़ दी वर्षाशालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ तहसील के यशवंत नगर (गिरि पुल) में बनी वर्षाशालिका को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया है। असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। लोक निर्माण विभाग ने बाजार के बीच इस वर्षाशालिका का निर्माण किया था। वीरवार रात की अज्ञात लोगों ने वर्षाशालिका को तोड़कर गिरा दिया। संभावना जताई जा रही है कि वर्षाशालिका को शरारती तत्वों ने जेसीबी मशीन से तोड़ है। लोक निर्माण विभाग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने बताया कि पुलिस ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें