कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद गांव से शातिरों ने एक बाइक पर हाथ साफ कर लिया। इस मामले में कालाअंब पुलिस थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक उत्तरप्रदेश के रहने वाले एक कामगार आशीष ने बुधवार रात करीब दस बजे अपने किराये के मकान के बाहर रोजमर्रा की तरह बाइक खड़ी की थी लेकिन जब उसने सुबह साढ़े पांच बजे उठकर देखा तो बाइक वहां नहीं थी। इसके बाद युवक ने आसपास के क्षेत्रों में बाइक की तलाश की। पड़ोसियों को पूछा, लेकिन कहीं बाइक का पता नहीं चला। लिहाजा, कालाअंब पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।