फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली गेट चोरी मामले में एक और गिरफ्तार

विज्ञापन
hathkadi
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। दिल्ली गेट के समीप सुनार की दुकान से लाखों रुपये के आभूषणों की चोरी के मामले में फरार चल रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस सिलसिले में महेश सागर पुत्र नत्थू सिंह निवासी जलाल नगर गजरोला, जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 10 अगस्त 2018 को दिल्ली गेट के समीप स्थित एक आभूषण की दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। सिरमौर पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया था लेकिन, मुकेश पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। शुक्रवार को नाहन पुलिस की टीम ने एसएचओ अजय की अगुवाई में उसे उत्तर प्रदेश में उसके ठिकाने से दबोचा लिया। पुलिस के अनुसार यह एक पूरा चोर गिरोह था। वर्ष 2016 और 2017 में दिल्ली गेट के समीप ही एक अन्य आभूषणों की दुकान में हुई चोरी की वारदात में भी इसी गैंग का हाथ था। मामले ट्रेस नहीं होने के बाद ये फिर एक गाड़ी में यहां आए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गिरोह में कुल छह सदस्य हैं, जिनमें से एक अभी भी फरार चल रहा है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि इस मामले में चार व्यक्तियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब चोरी के इस मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें