फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की नीयत से घर में घुसे युवकों पर केस, गए जेल

विज्ञापन
jail
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली के पिड़रा गांव में चोरी की नियत से घर में घुस रहे दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पिड़रा गांव निवासी शिवदत्त पुत्र बंधू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कर कहा था कि 26 सितंबर की रात को दो युवक उनके घर में चोरी की नीयत से घुस रहे थे। उसी दौरान गांव के एक घर में सांप निकल गया था। गांव के लोग जगे थे। इसलिए दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया था। पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही थी। शुक्रवार की रात को तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शहर के रामगुलाम टोला निवासी आशीष मद्धेशिया 20 पुत्र रमाशंकर मद्धेशिया और सन्नी गुप्ता 18 पुत्र नंदलाल गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें