फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनाटिक्कर पंचायत में नर कंकाल मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)। नैनाटिक्कर पंचायत के छामला गांव के जंगल डुंगली खाले में बुधवार को एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई जिससे क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। जल्द ही इस नर कंकाल की पहचान भी कर ली गई। इसके बाद मामला पुलिस में पहुंचा।
जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने जंगल डुंगली खाले में चारागाह को खरीदा हुआ था। बुधवार को जब वह वहां घास काटने के लिए गया तो उसे झाड़ियों के बीच कुछ कपड़े व जूते दिखाई दिए। पास जाकर देखा तो वहां एक नर कंकाल फंसा हुआ था। उसका शव बुरी तरह से नष्ट हो चुका था। इसके बाद उसने इसकी जानकारी लोगों को दी। वहां पर लोगों का तांता लगा दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने शव की पहचान भी कर ली।
विज्ञापन

दरअसल 26 जुलाई 2017 से भटोली निवासी 41 वर्षीय रामलाल अपने घर से लापता चल रहा था। वह घर से आटा चक्की के लिए निकला था लेकिन घर वापस नहीं लौटा। बुधवार को जब नर कंकाल मिला और उसकी सूचना क्षेत्र में जंगल की तरह फैली तो रामलाल के परिजन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने उसे कपड़ों व जूतों से पहचान लिया। नर कंकाल पर वही जूते और कपड़े थे जो कि रामलाल ने 8 महीने पहले घर से निकलने के समय पहले हुए थे।
विज्ञापन

इसके बाद नर कंकाल मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। उसके बाद एएसआई सोहन लाल के नेतृत्व में पुलिस थाने की टीम घटना स्थल पर पहुंची और नर कंकाल को अपने कब्जे में लिया। एएसआई सोहन लाल ने कहा कि नर कंकाल को फोरेंसिक जांच के लिए जुन्गा भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें