नाहन जेल में कैदियों को बताए उनके अधिकार
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन में शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी कैंथला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हंसराज ने कैदियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर न्यायाधीश द्वारा कैदियों को लीगल एंड काउंसिल और डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी की जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान उन्होंने जेल में सजा भुगत रहे व अंडर ट्रायल कैदियों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनका निवारण किया। जेल अधीक्षक जय गोपाल लोदटा ने सभी का धन्यवाद किया। रिटेनर एडवोकेट शकील अहमद शेख, अजय कुमार तथा वसीम ने भी अपने विचार रखे तथा कैदियों को जागरूक किया। इस मौके पर नाहन कोर्ट से भूपेंद्र सिंह, अखिल भारती व जेल का स्टाफ मौजूद था।
-----------------
----तन्हा