फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पत्थरों से पीटकर किया लहुलूहान

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा में युवक पर पत्थरों से हमला, केस दर्ज
विज्ञापन

किशनपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते लगाया मारपीट का आरोप
पीजीआई से उपचार करवा कर वापस लौटने पर दर्ज करवाया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भूपपुर के युवक को पीट-पीट कर कुछ युवकों ने बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि युवकों ने पत्थरों के साथ लात-घूसें भी चलाए, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है।
पुलिस को दी शिकायत में युवक ने कहा है कि 27 मार्च को तीन लोगों ने किशनपुरा गांव में उसके साथ मारपीट की। पीजीआई में उपचार करवाने के बाद जब वह वापस लौटा तो उसने थाना में इसकी शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पांवटा के भूपपुर वार्ड-1 निवासी महेश कुमार पुत्र गोपाल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वर्ष 2014 में उसका संजो देवी से विवाह हुआ था, उनके यहां एक बेटा भी है। पत्नी ने मारपीट का मामला दर्ज करवाया था। पंचायत में उनके बीच फैसला भी हुआ था। इसके बाद पत्नी अपने मायके में ही रहती है। 27 मार्च को महेश कुमार अपनी माता के साथ पेशी पर पांवटा कोर्ट-2 गया था। जहां पर उसकी पत्नी और उसका भाई भी था। महेश का आरोप है कि पत्नी ने अदालत के बाद उसे धमकाया। इसके बाद जैसे ही वे स्कूटी पर भाटांवाली पटवार खाने के समीप पहुंचे। तीन आरोपियों ने रास्ता रोक लिया। इसके बाद मारपीट की गई। मारपीट में उसे सिर, माथा, पेट में चोटें आई हैं। पुरानी रंजिश के चलते एक रिश्तेदार और अन्य ने मारपीट की। इस कारण वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने नाहन अस्पताल से भी पीजीआई चंडीगड़ रेफर कर दिया गया। शनिवार तक उपचार के लिए दाखिल रहा।
विज्ञापन

रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। भूपपुर निवासी महेश कुमार पुत्र गोपाल कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें