फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले कैप्सूलों के साथ दो लोग दबोचे

विज्ञापन
पांवटा में नशीली दवाइयों के साथ दबोचे गए शातिर। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को नशीले पदार्थों के साथ रंगे हाथ दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस को यह सफलता हरियाणा-हिमाचल बैरियर पर बहराल में लगाए गए नाके के दौरान मिली। यहां दो संदिग्ध राहगीरों की तलाशी लेने पर उनसे पुलिस को 450 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा की ओर से कुछ लोग नशीले पदार्थों की खेप लेकर हिमाचल में प्रवेश कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने वीरवार रात को बहराल बैरियर पर नाकाबंदी कर दी। देर रात को पुलिस को दो लोग हरियाणा के लाल ढांग से बहराल बैरियर की तरफ पैदल आते दिखाई दिए। दोनों लोग पुलिस नाका देखकर घबरा गए। वे दोनों पीछे मुड़कर भागने की फिराक में ही थे कि पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो एक व्यक्ति जसविंद्र सिंह के बैग से पुलिस को लिफाफे में बंद ढाई सौ कैप्सूल मिले। जबकि, दूसरे व्यक्ति पप्पू के बैग से भी पुलिस को दो सौ कैप्सूल मिले। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें