सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बिचालापुर के ग्रामीणों ने घोसी स्थित मदरसे में हुई बलात्कार की घटना के विरोध में शुक्रवार की शाम को मदरसा प्रबंधक का पुतला दहन किया। साथ ही प्रबंधक के विरूद्घ नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि मुस्लिम समाज को बदनाम कर रहे ऐसे मदरसा संचालकों के विरूद्घ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
सरायलखंसी थाने के बिचालापुर गांव निवासी कजम्मुल हुसैन ने कहा कि अभी तक हम लोग मदरसा के बाबत उठने वाली उंगली पर भरोसा नहीं करते थे। लेकिन जब वहां पर मुस्लिम बच्चियों के साथ इस तरह की हरकत हो रही तो मुस्लिम समाज इसे कत्तई बर्दास्त नहीं करेंगा। मुस्लिम समाज के लोग मदरसा प्रबंधक के इस आचरण से आहात हुए है। हम लोगों की प्रशासन से मांग है कि इस मामले में दोषी के विरूद्घ सख्त से सख्त कार्यवाई की जाए। साथ ही मामने की जांच सीबीआई से कराई जहा।