फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से इलेक्ट्रिशन की मौत

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक नगरी कालाअंब में इलेक्ट्रिशन की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। कालाअंब पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक सुरेश कुमार (40) निवासी मालाआऊ, डाकखाना बल्दीराय जिला सुल्तानपुर (उत्तरप्रदेश) बुधवार रात करीब 8 बजे कालाअंब के साथ लगते मैनथापल में एक ढाबे में बिजली का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि ढाबे पर इलेक्ट्रिशन एक्जोसट फैन को ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह करेंट की चपेट में आने से बेसुध होकर गिर गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सुरेश कुमार को कालाअंब स्थित एक निजी अस्तपाल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक पिछले करीब 15 वर्षों से मैनथापल में ही रह रहा था। वह इलेक्टिशन का कार्य करता था। मैनथापल में इसकी अपनी इलेक्ट्रिशन की दुकान भी है। फैक्ट्ररी में कार्य करने के अलावा वह इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस का कार्य भी करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने की बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें