फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक सामान समेत उड़ाई लाखों की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। शहर के बीचों-बीच स्थित अमरपुर मोहल्ला के एक मकान में सेंधमार कर चोर सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रानिक सामान और नकदी पर हाथ साफ कर गए हैं। मकान के रसोईघर का एग्जास्ट फेन तोड़ कर चोर भीतर दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान में लगभग एक लाख रुपये के सामान और नकदी की चोरी हुई है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला रोड के समीप अमरपुर मोहल्ला के कर्ण सेठ चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं। वह अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं। सप्ताह में एक-दो बार उनका घर आना होता है। शुक्रवार को वह अपनी मां के साथ घर पहुंचे। दरवाजे को ताला खोलने के बाद घर में दाखिल होते ही घर के अंतर की लाइटें जलती हुई पाई गई। भीतर देखा तो बुरी तरह से उथल-पुथल मची हुई थी। रसोईघर में लगा एग्जास्ट फेन टूटा हुआ था। ऐसे में उन्हें शक हुआ कि घर में चोरी की वारदात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। कर्ण सेठ के अनुसार चैक करने पर घर में लगा एक एलईडी, एलजी का माइक्रोवेव, कलाई की दो घड़ियां, दो सोने की अंगुठी, मंदिर में पूजा के लिए स्थापित की गई चांदी की दो मूर्तियां (गणेश और लक्ष्मी) और चार मोबाइल फोन गायब पाए गए।
उधर, पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें