फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे के बाद मौके से फरार ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक नगरी कालाअंब में हुए सड़क हादसे के मामले में फरार चल रहे आरोपी चालक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा के पम्मूवाला (बिलासपुर, हरियाणा) से धर दबोचा। बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रैक्टर लेकर कालाअंब स्थित इस्पात इकाइयों की फर्नस से निकलने वाली राख को भरने कालाअंब पहुंचा था। फर्नस उद्योगों में जांच पड़ताल के बाद पुलिस फरार चल रहे ट्रैक्टर चालक कुर्बान (20)पुत्र सलीमदीन निवासी पम्मूवाला तक पहुंची और ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कालाअंब के रामपुर जट्टान क्षेत्र में बीते दिनों एक सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि, महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए रमेश चंद निवासी गांव मूलखेड़ी, छछरौली, जिला यमुनानगर (हरियाणा) अपनी पत्नी नरेशो देवी के साथ त्रिलोकपुर माता बालासुंदरी मंदिर से माथा टेक कर वापस लौट रहे थे कि रामपुर जट्टान के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में नरेशो देवी की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई थी। हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

कालाअंब पुलिस ने आरोपी चालक को पम्मूवाला से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें