फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन से लापता युवक का शव नदी किनारे मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस थाना पांवटा के अंतर्गत शनिवार को बातामंडी के निकट यमुना नदी किनारे से एक शव बरामद हुआ है। इसकी पहचान पांवटा से दो सप्ताह से लापता युवक शुभम तिवारी के रूप में हुई है। शव क्षत-विक्षिप्त हो गया था। पहचान करनी भी मुश्किल हो रही थी। लेकिन, मौके पर पहुंचे परिजनों ने पहचान की। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पिता नारायण तिवारी ने बताया कि शुभम 22 जनवरी को अपना लाइसेंस बनवाने के लिए गया था। उनकी आखिरी बार बारह बजे के करीब शुभम से बात हुई थी। उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। जब दोबारा मोबाइल ऑन हुआ तो उसकी आखिरी लोकेशन देवी नगर की बताई जा रही थी।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि बातामंडी के निकट यमुना नदी किनारे से एक शव बरामद हुआ है। इसकी पहचान शुभम के तौर पर हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस हर पहलू से इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें