फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस कर्मी से अभद्र व्यवहार की निंदा की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यातायात पुलिस कर्मी से अभद्र व्यवहार की निंदा की
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुर (सिरमौर)।
रोड सेफ्टी क्लब पांवटा की आपात बैठक क्लब प्रधान भजन चौधरी की अध्यक्षता में हुई जिसमें मां बाला सुंदरी त्रिलोकपुर मेले में तैनात पांवटा के यातायात पुलिस कर्मी राकेश कुमार के साथ एक वाहन चालक की ओर से किए गए अभद्र व्यवहार व धमकी देने पर गहरी चिंता जताई गई।
वाहन चालक के खिलाफ पांवटा रोड सेफ्टी क्लब, सिरमौर निजी बस यूनियन, ऑटो-टैंपू यूनियन आदि संस्थाओं ने कड़े शब्दों में निंदा की तथा उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

क्लब ने उपमंडल पुलिस अधिकारी प्रमोद चौहान को जिला पुलिस अधीक्षक ने नाम ज्ञापन भी दिया है जिसमें ईमानदार एवं लगनशील पुलिस कर्मी की छवि को बदनाम करने तथा कानून को चुनौती देने वालों की आलोचना की है। ऐसे दोषी आरोपियों पर शीघ्र पुलिस कार्रवाई की मांग की ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो और पुलिस प्रशासन पर आम जनमानस का विश्वास बना रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्लब सचिव भारत भूषण, सोढी सिंह, राजेश तोमर, इंतजार अली, अखिल शर्मा, संजय राणा, हेमंत कुमार, भूपेंद्र गुप्ता, जगजीत सिंह, आशिक अली, अनिल कुमार आदि संयुक्त क्लबों के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।
--------भारद्वाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें