फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते 4 ट्रक पकड़े, एक लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुुलिस टीम ने एनएच-7 पर बद्रीपुर के समीप नाका लगाया था। इस दौरान हरियाणा की तरफ से खनन सामग्री लेकर ट्रक पहुंचे और इनके दस्तावेज खंगाले गए। दस्तावेज नहीं मिलने पर इन ट्रक संचालकों से कुल एक लाख जुर्माना वसूला गया।
शनिवार को पांवटा पुलिस टीम ने एनएच पर नाका लगाया था। खनन सामग्री लेकर चार ट्रक पहुंचे। पांवटा के बद्रीपुर में एसएचओ की टीम ने नाके में जांच की। ट्रकों में पत्थर व रेत बजरी भरी थी। खनन सामग्री के दस्तावेज मांगे गए। ट्रक चालक दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद चारों ट्रक संचालकों को 25-25 हजार जुर्माना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी पांवटा देवानंद गुलेरिया ने पुष्टि की है। एचएचओ ने कहा कि खनन सामग्री हरियाणा मार्ग से पांवटा की तरफ लाई जा रही थी। 4 ट्रक संचालकों से एक लाख जुर्माना राशि वसूली गई है। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
--अवैध खनन करते 4 ट्रक पकड़े, एक लाख जुर्माना
--बद्रीपुर के समीप नाके में पांवटा पुुलिस टीम ने पकड़े ट्रक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें