फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित को न्याय दिलाने के सड़कों पर उतरे दर्जनों लोग

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
बेरहमी से मारपीट के बाद अस्पताल में उपचाराधीन रिक्शा चालक जसवंत सिंह के पक्ष में सोमवार देर शाम दर्जनों लोग सड़कों पर उतरे। इस दौरान लोगों ने पांवटा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और सामाजिक संस्था के आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

रिक्शा चालक के साथ की गई मारपीट व कुकर्म मामले में पांवटा वासियों का गुस्सा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। गुस्साए लोगों ने फिर से पांवटा में प्रदर्शन किया। इससे पहले दर्जनों लोग पांवटा अस्पताल में एकत्रित हुए। इसके बाद दर्जनों लोगों ने सिविल अस्पताल पांवटा से मुख्य बाजार, गीता भवन, गुरुद्वारा परिसर होते हुए वापस अस्पताल तक रैली निकाली।
विज्ञापन


गुरुद्वारा परिसर में लोगों को संबोधित करते हुए मजदूर नेता प्रदीप चौहान, बद्रीपुर पंचायत के प्रधान रामलाल शर्मा ने कहा कि यदि जल्द से जल्द मामले में संलिप्त चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया तो प्रदर्शन और तेज कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी यह संकेत है। यदि पीड़ित रिक्शा चालक को जल्द न्याय नहीं मिला तो लोग सड़कों पर धरना प्रदर्शन से भी नहीं हिचकिचाएंगे।

इस मौके पर लोगों ने वी वांट जस्टिस के नारे लगाते हुए पीड़ित जसवंत सिंह के लिए न्याय ही गुहार लगाई। बता दें कि रिक्शा चालक जसवंत सिंह को बीते दिनों एक सामाजिक संस्था के चार आरोपी बहला-फुसला कर किसी युवक के घर ले गए, जहां डंडों व लोहे की रॉड से जसवंत सिंह को बुरी तरह घायल कर दिया।
विज्ञापन


अभी भी जसवंत सिंह का पांवटा अस्पताल में इलाज चल रहा है। पांवटा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं की है। लिहाजा, पांवटा के लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है। इस मौके पर अनिंद्र सिंह नौटी, गोल्डी, नवाब, जमील, दीपक, तपेंद्र आदि दर्जनों लोगों के साथ पीड़ित रिक्शा चालक की माता व अन्य परिजन भी उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें