फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी हुई कार मनाली से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर पुलिस थाना के तहत तीन दिन पहले चोरी हुई कार को पुलिस ने मनाली से बरामद कर लिया है। लेकिन, मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कुलदीप शर्मा ने पुलिस को बताया था कि सरकाघाट निवासी उसका दोस्त घर आया था। लेकिन वह रात को ही उसके घर से चला गया। जब उसने सुबह देखा तो उसकी कार और दस हजार रुपये की नकदी गायब थी। इसके बाद उसने पुलिस थाना सदर में लिखित शिकायत दी थी।

सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया था। इस संबंध में आसपास के पुलिस थानों को सूचना देकर गाड़ी के नंबर के बारे में बता दिया था। इसी के चलते मनाली से पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि कार को मनाली से बरामद कर लिया है। इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें