फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में ट्राला भगाने पर लोगों की धुनाई

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नशे में धुत एक व्यक्ति दो बैलों को पिकअप में डालकर अपने रिश्तेदार के यहां छोड़ने जा रहा था। खंबानगर के समीप दीवार से टकरा कर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वाहन में लदे दो बैलों की मौत हो गई। नशे में धुत पिकअप चालक और उसके सहयोगी युवक की जनता ने मौके पर धुनाई कर डाली।
विज्ञापन

मंगलवार को पिकअप में दो बैलों को लाद कर कोलर निवासी एक व्यक्ति बाईला की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि चालक नशे में धुत था। वह बैलों की जोड़ी को अपने किसी रिश्तेदार के घर पहुंचाने जा रहा था लेकिन खंबानगर के समीप पिकअप तेजरफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर सड़क के साथ बनी सुरक्षा दीवार से जा टकराई। इससे पिकअप में लदे दोनों बैलों की मौत हो गई। पिकअप चालक का कहना था कि किसी रिश्तेदार के घर बैलों का जोड़ा छोड़ने जा रहे थे। जबकि, स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि वे लावारिस पशुओं को पिकअप में भर कर बाइला जंगल की तरफ जा रहे थे। मौके पर वाहन में लदे मवेशियों की मौत हो
गई, जिसके बाद नशे में धुत पिकअप चालक और उसके साथी की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद माजरा थाना पुलिस को सूचित कर दिया। माजरा पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। उधर, माजरा पुलिस थाना प्रभारी मेहर सिंह चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पिकअप चालक का मेडिकल करवा लिया गया है। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें