फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध आरा मशीन का भंडाफोड़, लकड़ी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन परिक्षेत्र अधिकारी की अगुवाई में शुक्रवार को अंबोया क्षेत्र में छापामारी की गई। इस दौरान क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही एक आरा मशीन का भंडाफोड़ हुआ है। मौके पर ही साल, सैन व आम के पेड़ों की लकड़ी के 95 नग बरामद कर कब्जे में ले लिए हैं। आरा मशीन को सील कर दिया गया है। डीएफओ की टीम ने डैमेज रिपोर्ट काटकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार डीएफओ पांवटा को गुप्त सूचना मिली थी कि अंबोया क्षेत्र में एक आरा मशीन अवैध रूप से संचालित की जा रही है। इसमें अवैध लकड़ियां भारी मात्रा में पहुंच रही हैं। वन विभाग के अधिकारी ने अपने स्तर पर भी पुख्ता सूचना जुटाई। इसके बाद डीएफओ पांवटा कुनाल अंग्रीश व आरओ तरसेम सिंह समेत वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को अंबोया में छापामारी की। ग्राम पंचायत अंबोया में राकेश पुत्र रतन सिंह के यहां अवैध रूप से चल रही आरा मशीन को पकड़ा। मौके से साल, सैन व आम की लकड़ी के 95 नग बरामद किए गए। आरा मशीन व अवैध लकड़ियों के बारे
में आरोपी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद वन विभाग की टीम ने आरा मशीन को सीज कर दिया। मौके से करीब 1.5 घन मीटर लकड़ी (95 नग) कब्जे में ले लिए गए हैं। वन विभागीय टीम ने डैमेज रिपोर्ट काटकर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

उधर, डीएफओ पांवटा कुनाल अंग्रीश ने इसकी पुष्टि की है। डीएफओ ने कहा कि शुक्रवार को अंबोया में छापामारी की गई। इस दौरान अंबोया निवासी राकेश पुत्र रतन सिंह की अवैध रूप से चल रही आरा मशीन को सीज कर दिया गया है। मौके से विभिन्न प्रजातियों की करीब 1.5 घन मीटर अवैध लकड़ी बरामद की गई है। वन विभागीय टीम डैमेज रिपोर्ट काटकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें