फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में गए बुजुर्ग की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई के अंतर्गत नाया पंचायत के धकोली गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सोमवार सुबह बुजुर्ग को एक निर्माणाधीन मकान में मृत पाया गया। हालांकि, शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अत्तर सिंह (55) पुत्र धना राम धकोली गांव में शिलाई के लोगों के साथ रविवार रात शादी में शरीक होने गया था। जिसका सुबह करीब 8 बजे एक निर्माणाधीन मकान में शव मिला। सूचना के तुरंत बाद शिलाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। डीएसपी पांवटा साहिब सोम दत्त भी मामले की तफ्तीश के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों के बयान भी लिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल शिलाई पहुंचाया। जहां से उसे नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में कुछ लोगों के साथ अत्तर सिंह ने अत्यधिक शराब पी और नशे की हालत में वह लघुशंका के लिए गया। लेकिन, वापस नहीं आया। जिसका शव सुबह एक निर्माणाधीन मकान में भूसे के ढेर में बरामद हुआ। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। हालांकि, मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन, ठंड से मौत होने की भी आशंका जताई जा रही है।
डीएसपी पांवटा साहिब सोम दत्त ने बताया कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल पाएगा। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें