फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता श्रुति का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
नौहराधार/ संगड़ाह (सिरमौर)। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार की यात्रा पर गए परिवार से बिछुड़कर लापता हुई पांच वर्षीय श्रुति का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। जिला प्रशासन ने चूड़धार के जंगल में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन छेड़ा हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को तीसरे दिन भी चूड़धार के जंगलों का चप्पा-चप्प छाना गया। लेकिन, मासूम श्रुति का कोई सुराग नहीं लग पाया। सर्च अभियान में पुलिस, होमगार्ड, वन विभाग और ग्रामीणों समेत करीब 500 लोग जुटे हुए हैं। बुधवार को शिमला से खोजी कुत्ते को भी यहां लाया गया है। मासूम की तलाश में खोजी कुत्ते की भी सहायता ली जा रही है। उधर, लोग देवताओं की शरण में भी जाने लगे हैं। लेकिन, अब तक के तमाम प्रयास फेल हो गए हैं।
सर्च ऑपरेशन के तीसरे दिन बुधवार को शिमला से खोजी कुत्ते को लाया गया। लापता श्रुति की जैकेट को सुंघाने के बाद कुत्ता इधर-उधर दौड़ रहा है। लेकिन, अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। नौहराधार, संगडाह, कुपवी और नाहन से पुलिस की टीमें मासूम को तलाशने चूड़धार के जंगल में पहुंच गई हैं। इस घटना से चौपाल, राजगढ़, नौहराधार व हरिपुरधार आदि क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है। जंगल में मोबाइल सिग्नल नहीं होने के कारण लोगों का एक-दूसरे से संपर्क भी नहीं हो रहा है। मौसम की खराबी के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें पेश आ रही है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी संगडाह अनिल धोलटा ने बताया कि पुलिस और विभिन्न विभागों के साथ शिमला और सिरमौर जिले के सैकड़ों लोग बच्ची की तलाश कर रहे हैं। लाउड स्पीकर के माध्यम से बच्ची को आवाजें लगाई जा रही हैं।
नन्ही श्रुति की तलाश के लिए नाहन से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिस जवानों की एक गाड़ी मंगलवार शाम को ही नौहराधार पहुंच गई थी। नाहन से आए पुलिस जवान बुधवार सुबह ही चूड़धार के जंगल के लिए रवाना हो गए। उधर, नौहराधार के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर बुधवार को बच्ची की तलाश की जबकि चूड़ेश्वर सेवा समिति के सदस्य भी जंगलों की खाक छान रहे हैं। यहां तक कि पत्रकार भी तलाश अभियान को चूड़धार गए थे।
चौपाल क्षेत्र के पुलवाहल के नांगन गांव के गुरदयाल सिंह अपनी पांच वर्षीय बच्ची श्रुति और अन्य परिजनों-रिश्तेदारों के साथ रविवार को चूड़धार गए थे। सोमवार को वापस लौटते वक्त तीसरी नामक स्थान पर लगी अस्थाई दुकानों में टॉफियां खरीदने के लिए बच्ची चली गई। लेकिन, लौटकर नहीं आई। आशंका जताई जा रही है कि धुंध होने की वजह से वह रास्ता भटक गई और जंगल की ओर निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें