फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुराचार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)।
उपमंडल शिलाई के अंतर्गत आने वाले एक गांव में 12-13 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला समने आया है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को इसकी जानकारी मिली थी जिसके बाद कमेटी की अध्यक्ष विजयश्री गौतम ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिलाई क्षेत्र की एक नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म के बाद नाबालिग के गर्भवती होने के भी आरोप लगे हैं। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यह भी आरोप लगाए गए थे कि पांवटा में नाबालिग को गर्भपात करवाने के लिए लाया गया है। गर्भपात हुआ या नहीं इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को अदालत में पीड़ित के बयान करवाएं जाएंगे। जल्द ही आरोपी दबोचे जाएंगे।
---------------नाबालिग से दुराचार, केस दर्ज
शिलाई क्षेत्र के एक गांव का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें