पांवटा साहिब (सिरमौर)।
जूतों की पेटियों से लोडिड एक ट्रक से शातिरों ने दो पेटियों पर हाथ साफ कर लिया। इस मामले में ट्रक चालक ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में चोरी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में ट्रक चालक रंगीलाल निवासी खोड़ोंवाला ने बताया कि मेहरूवाला स्थित एक जूता फैक्टरी से उसने ट्रक नंबर एचपी 17बी-4023 में 184 पेटियों को लोड करवाया था। जूते की पेटियों को तिरपाल से ढककर रस्सी से बांधा गया था।
17 जून को बीमार होने के कारण वह जूतों की सप्लाई नहीं ले जा सका। लिहाजा, उसने ट्रक खोड़ोवाला में ही खड़ा कर दिया। 19 जून को जब वह गाड़ी ले जाने के लिए पहुंचा तो सबसे पहले ट्रक में लगी तिरपाल को चेक किया गया लेकिन तिरपाल पर बंधी रस्सी कटी पाई गई। जब तिरपाल खोलकर गाड़ी में लोडिड पेटियों को जांचा किया गया तो दो पेटियां गायब मिलीं। ट्रक चालक ने बताया कि जूते की सप्लाई को दिल्ली पहुंचाया जाना था। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है।