फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाअंब में नाबालिक समेत दो बाइक सवारों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक नाबालिग समेत एक अन्य युवक की मौत हो गई है। ट्रक व बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर, कालाअंब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे में मारे गए दोनों मृतकों के शवों का नाहन अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात एनएच 07 पर उस समय भीषण हादसा हुआ जब दोनों बाइक सवार कालाअंब की तरफ जा रहे थे। ओगली के समीप पहुंचते ही सामने से आ रहे एक ट्रक नंबर एचआर37बी-0442 से बाइक जोरदार तरीके से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दोनों मृतकों की शिनाख्त 18 वर्षीय बाबी पुत्र प्रेमपाल निवासी गांव सरोहा (बदायूं, यूपी) व 17 वर्षीय मुरारी सुपुत्र केवल मंडल निवासी गोगियारा, बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कालाअंब में एक ढाबे पर काम करते थे। रात को ढाबे से छुट्टी करने के बाद दोनों युवक कमरे की तरफ लौट रहे थे कि थोड़ी दूरी के बाद ही हादसे के शिकार हो गए। वहीं ट्रक चालक प्रकाश निवासी रेणुका को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

उधर, कालाअंब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की पुष्टि डीएसपी हैडक्वार्टर बबीता राणा पाल ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है। साथ ही हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें