फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा में 27 पेटी शराब और बीयर बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा में 27 पेटी शराब और बीयर बरामद, दो गिरफ्तार
पुलिस ने बहराल बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई
सुरक्षा शाखा की पुख्ता सूचना के बाद दिया कार्रवाई को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर बहराल बैरियर पर पांवटा पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुरक्षा शाखा को अवैध शराब की सप्लाई को लेकर पहले ही सूचना मिल गई थी। पुख्ता सूचना मिलने के बाद पांवटा पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र के नेतृत्व में नाका लगाया गया। उनके साथ पुलिस दल में मुख्य आरक्षी संजीव कुमार, गौरव कुमार, एचएचसी राजेंद्र कुमार व आरक्षी गौरव भी शामिल रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने बहराल बैरियर पर नाकाबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान आने-जाने वाली सभी गाड़ियों की जांच की गई। जांच के दौरान बहराल बैरियर पर शनिवार को एक कार हरियाणा की तरफ से पहुंची जिसमें करनाल से पहुंचे राजेश कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी जींद व सुमित पुत्र फतेह चंद निवासी करनाल को तलाशी के लिए रोका गया। जांच के दौरान गाड़ी से 3 पेटी बीयर, 14 पेटी रॉयल स्टैग व 10 पेटी मैकडावल अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बहराल बैरियर पर कार में अवैध शराब बरामद की गई है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।
----------------
सुरेश तोमर
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें