फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईयू टीम ने चरस समेत दो आरोपियों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला एसआईयू टीम ने पांवटा में रात्रि गश्त के दौरान चरस समेत दो आरोपियों को दबोचा है। इनमें से बाइक चला रहा उत्तराखंड निवासी एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात एसआईयू टीम एएसआई मनोज कुमार के नेतृत्व में पांवटा पहुंची। बहराल के समीप एक बाइक (यूके07 डीजे- 3147) पर सवार होकर दो लोग हिमाचल सीमा में पहुंचे। संदिग्ध बाइक सवारों की तलाशी ली गई। इस दौरान उत्तराखंड के देहरादून निवासी (17) नाबालिग बाइक चालक व हिमाचल के भाटांवाली बंगाला बस्ती निवासी अर्जुन (22) पुत्र वेदी राम से 124 ग्राम चरस बरामद की गई। उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि एसआईयू टीम नाहन ने 124 ग्राम चरस पकड़ी है। भाटांवाली के बंगाला बस्ती निवासी आरोपी अर्जुन (22) पुत्र वेदी राम को पांवटा अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें