फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 पर पुरूवाला के समीप हुए सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सिविल अस्पताल नाहन में उपचार चल रहा है। पांवटा पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात पुरूवाला के समीप कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार संगड़ाह तहसील के ग्राम अंधेरी निवासी संदीप चौहान ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया है कि उसकेे साथ बाइक पर नितेश व मामराज सवार थे। देर रात को पांवटा की तरफ से एक कार एचपी-17ई-6737 चालक ने बिना दाएं व बाएं देखे ही अचानक कार को दाहिनी तरफ मोड़ दिया। इस दौरान कार बाइक से जा टकराई। इसके बाद तीनों घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल पांवटा के वरिष्ठ चिकित्सक कमाल पाशा ने बताया कि संदीप व नितिश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। देर रात घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कार चालक मनित के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। सड़क हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें