फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा में दो सड़क हादसे, 3 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा में दो सड़क हादसे, तीन घायल
बाइक हादसे में गंभीर रुप से घायल रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। इसमें गंभीर रुप से घायल युवक को नाहन रेफर किया लेकिन परिजन घायल को उपचार के लिए देहरादून लेकर गए हैं। वहीं दूसरे हिट एंड रन मामले में एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल को सिविल अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया।
पांवटा कालाअंब मार्ग पर बाइक हादसे में कोलर निवासी तरुण पुत्र प्रेम तथा साहिल निवासी कोलर घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। वरिष्ठ डॉ. कमाल पाशा ने कहा कि शनिवार रात को दोनों घायल अस्पताल पहुंचाए गए जिसमें तरुण पुत्र प्रेम के गंभीर रुप से घायल होने पर नाहन रेफर किया गया लेकिन घायल के परिजन देहरादून अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शनिवार को देर रात हिट एंड रन मामला हुआ। ग्राम सैनवाला निवासी कृष्ण चंद (50) पुत्र बागा राम को कोई अज्ञात वाहन हिट करके गया। घायल को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। पुलिस टीम ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों शिकायतें मिलने पर पुलिस टीम जांच में जुट गई है।
सुरेश तोमर
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें