फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानरिया और गीं में तेंदुए का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मानरिया और गीं में तेंदुए का आतंक
कई पशुओं का बनाया अपना शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर) नहर स्वार पंचायत के मानरिया और गीं गांव में तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इलाके में तेंदुआ कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। मानरिया गांव के तारा दत्त शर्मा की जर्सी गाय व दो बछड़ों को तो तेंदुए ने गौशाला के अंदर घुसकर ही मार डाला।
इसके अलावा कुछ दिनों में ओमप्रकाश की दो बकरी, मानरिया निवासी राजेश की दो बकरी व एक कुत्ते को भी तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है। मानरिया निवासी गणेशदत्त के एक बैल को भी तेंदुए ने मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

नहर स्वार पंचायत के उपप्रधान सुरेश शर्मा, तारा दत्त, राजेश कुमार, गणेश दत्त व ओम प्रकाश ने बताया कि तेंदुए ने क्षेत्र में दहशत फैला रखी है। छोटे बच्चों और महिलाओं का जंगल में जाना भी मुश्किल हो गया है। इसके अलावा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी जान जोखिम में डाल स्कूल भेजने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग को इसकी सूचना दे दी है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि शीघ्र ही तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरा लगाया जाए। उधर वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेश पाल ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके के लिए वन रक्षक भेज दिया है। जल्द ही इलाके में पिंजरा लगाया जाएगा।
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें