फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 पेटी शराब बरामद, केस दर्ज

विज्ञापन
एबुलेंस में पकड़ी गई हरियाणा मार्का की शराब
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। पांवटा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात्रि सिरमौर पुलिस की एसआईयू की टीम ने शराब के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। एसआईयू की टीम ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से देसी शराब की 76 पेटियां बरामद कीं।
विज्ञापन


मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम बोहलियों के समीप गश्त पर थी। इसी दौरान बोहलियों की तरफ से आ रही बोलेरो कार को रुखड़ी के समीप तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान बोलेरो से उक्त शराब बरामद हुई। पुलिस ने चालक सुरेंद्र कुमार निवासी घुमारवीं जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि आरोपी शराब लेकर आने का किसी तरह का परमिट नहीं दिखा पाया, लिहाजा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें