फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार जाने से मना किया तो खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)।
शिलाई विकास खंड की ग्राम पंचायत क्यारी गुंडाह के गांव कराया में एक नाबालिग लड़की की जिद्द कुछ ही समय में परिजनों पर भारी पड़ गई। बाजार जाने की जिद्द के चलते नाबालिग ने जहरीली दवाई गटक ली जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसके परिवार वाले लड़की को आनन-फानन में उपचार के लिए टिंबी लेकर गए लेकिन बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद क्यारी गुंडाह में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय नाबालिग लड़की बकरास स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। रविवार सुबह वह शिलाई जाने की जिद्द कर रही थी। उसके परिजनों ने मौसम खराब होने की वजह से मना कर दिया। यह बात बच्ची के दिल में बैठ गई। परिजनों की मनाही के बाद बच्ची ने घर से जहरीली दवा उठाई और गटक ली। बताया जा रहा है कि जिद्द के बाद बच्ची ने गुस्से में यह कदम उठाया। बच्ची की तबीयत बिगड़ते देख परिजनों ने उससे कारण पूछा। बच्चे ने तड़पते हुए परिजनों को जहरीली दवाई खाने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई लेकिन बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पंचायत प्रधान रण सिंह चौहान ने मामले की पुष्टि की है।
--------बाजार जाने से मना किया तो खाया जहर, मौत
क्यारी गुंडाह गांव की 13 साल की नाबालिग ने तोड़ा दम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें