फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक पर पुलिस का छापा, नशीली दवाइयां पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पांवट साहिब (सिरमौर)।
पांवटा क्षेत्र में नशीली दवाइयों की तस्करी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मिश्रवाला क्षेत्र में पुलिस ने एक क्लीनिक में नशीली दवाइयों का गोरखधंधा करने के कथित आरोप में क्लीनिक संचालक को गिरफ्तार किया है। शनिवार देर शाम माजरा पुलिस की टीम ने एक क्लीनिक में छापेमारी कर 160 नशीली गोलियां भी बरामद की। पुलिस की सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर पांवटा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर दोनों ने ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मिश्रवाला में अवैध रूप से नशीली दवाइयों के बेचने की पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं। शनिवार को माजरा चौकी प्रभारी एएसआई वीरु अहमद की टीम ने एक क्लीनिक पर छापा मारा। इस दौरान अवैध रूप से रखी गई नशीली दवाओं की 160 गोलियाें को कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने आरोपी शमशाद अली के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने ड्रग्स इंस्पेक्टर पांवटा को मौके पर बुला लिया जिससे आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी पांवटा देवानंद गुलेरिया ने पुष्टि की है। एसएचओ पांवटा ने कहा कि क्लीनिक के संचालक आरोपी शमशाद अली को गिरफ्तार किया गया है। नियमानुसार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
----क्लीनिक पर पुलिस का छापा, नशीली दवाइयां पकड़ी
मिश्रवाला में एक क्लीनिक चलाता था आरोपी व्यक्ति
माजरा पुलिस टीम और ड्रग इंस्पेक्टर ने शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें