फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलाई नेशनल हाई-वे पर पुलिस ने ट्रक किया बाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
परमिट से ज्यादा देवदार की लकड़ी सहित ट्रक बाउंड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। वन विभाग शिलाई की टीम ने बेशकीमती देवदार की लकड़ी से खचाखच भरे एक ट्रक को पुलिस के हवाले किया है। वन विभाग को लकड़ी से भरा ट्रक संदिग्ध हालत में नेशनल हाईवे-707 पर मिला। विभाग के कर्मियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। बाद में पुलिस के सहयोग से ट्रक को बाउंड किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिलाई वन परिक्षेत्र कार्यालय के कर्मचारियों ने एनएच पर शिलाई के निकट बागना में परमिट से ज्यादा लकड़ियां बरामद होने पर एक ट्रक को बाउंड कर दिया। वन परिक्षेत्र कर्मियों को शिलाई में नाके के दौरान बागना के निकट यह ट्रक संदिग्ध हालत में खड़ा मिला। ट्रक में बेशकीमती देवदार की लकड़ी के नग बरामद किए गए। जांच के दौरान ट्रक में चालक व क्लीनर मौके पर नहीं मिले। विभाग ने निगम की लकड़ी से छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए पुलिस की सहायता से ट्रक एचपी-17सी-3797 को बाउंड कर दिया। यह ट्रक जिला शिमला के खद्दर लकड़ी डिपो से देवदार के स्लीपर भरकर शिलाई की ओर आ रहा था। विभाग के कर्मियों ने जब ट्रक में भरे स्लीपरों की गणना की तो परमिट में दर्ज 326 स्लीपरों की बजाय 338 पाए गए। ट्रक में 12 स्लीपर अतिरिक्त पाए गए हैं। उधर, वन परिक्षेत्र अधिकारी सुप्रभात ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक को बाउंड कर ट्रक मालिक को सूचना भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि 12 स्लीपर देवदार कहां से आए, इसकी जांच के लिए निगम के ठेकेदार व प्रबंधक वनमंडल चौपाल से सूचना मांगी गई है। लावारिस हालत में लकड़ी से भरे ट्रक की रखवाली के लिए चार फॉरेस्ट कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें