फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो निजी, एक सरकारी बस और दो पिकअप के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका पुलिस ने सोमवार को ओवरलोडिड वाहनों पर शिकंजा कसा। रेणुका-संगड़ाह मार्ग पर पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीन ओवरलोडिड बसों के चालान करके उनके परमिट स्थगित करने की सिफारिश आरटीओ कार्यालय से की। जबकि सवारियों को ढो रही दो पिकअप के भी चालान करके चालकों के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की गई। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई रेणुका थाने के एसएचओ विजय रघुवंशी की अगुवाई में की। इस मौके पर एसएचओ ने बसों में जाकर यात्रियों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश में बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने ओवरलोडिड वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके चलते रेणुका पुलिस ने सोमवार को विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान एक निजी बस जो कि छोऊ बोग से नाहन रूट पर चल रही थी उसमें 50 सवारियां अतिरिक्त पाई गईं। जबकि निगम की एक बस में 12 और एक अन्य निजी बस में क्षमता से अधिक सात सवारियां पाई गईं। इस पर पुलिस ने मौके पर ही बसों में चालान कर उनके परमिट स्थगित करने के लिए आरटीओ कार्यालय से सिफारिश की। जबकि दो पिकअप में भी क्षमता से अधिक सवारियां होने पर उनके चालान काटे गए। इनमें से एक पिकअप में जहां 18 सवारियां बिठाई गई थीं। वहीं दूसरी पिकअप में पांच सवारियां थीं। इसके चलते पुलिस ने दोनों पिकअप के चालान काटे और लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की।
इसके अतिरिक्त एमवी एक्ट के तहत दोपहिया वाहन चालकों के 11 चालान करके उनसे 55 सौ रुपये की जुर्माना राशि वसूली। इनमें से दो चालान ई चालान प्रणाली के तहत किए गए। एसएचओ रेणुका विजय रघुवंशी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस तरह की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस की यह मुहिम निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें