फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर चाकू से हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जोगेंद्र नगर निवासी युवक पर चाकू और तेजधार हथियारों से हमला करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को 15 जून को दी शिकायत में जोगेंद्र नगर निवासी सुरेश कुमार ने कहा कि उसका 18 वर्षीय बेटा दीपक कॉलोनी में ही सराफ की दुकान चलाता है। 15 जून को दीपक दुकान पर बैठा था। शाम को लगभग साढ़े चार बजे जोगेंद्र नगर निवासी अजय, मासूम, मीनू, राहुल व दो अन्य युवक पहुंचे और बेटे पर चाकू और गंडासे से हमला कर दिया। हमले में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। सुरेश कुमार ने कहा कि आसपास के लोग ने दीपक को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने सुरेश कुमार की शिकायत पर अजय, मासूम, मीनू, राहुल को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अब जोगेंद्र नगर निवासी अजय व नारनौंद निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें