फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन के मामा और छात्र नेता की हादसे में मौत, फीका पड़ा शादी का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
योगेंद्र अग्रवाल
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। बेचड़ का बाग-महीपुर सड़क पर सैंज के समीप हुए हादसे ने दो घरों के चिराग बुझा दिए हैं। हंसी-खुशी, नाचते-झूमते हुए दुल्हन लेकर आ रहे बारातियों से भरी पिकअप सैंज के समीप गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बलवीर सिंह दुल्हन का मामा था। जबकि युवक सचिन एसएफआई का जिला महासचिव और राज्य सचिवालय का सदस्य था। हादसे से विवाह की खुशियां फीकी पड़ गई हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सैनधार इलाके के खैरी चांगन से एक बारात वीरवार सुबह पोबोराड़ा गांव के लिए गई थी। शाम को लौटते समय बारात में शामिल एक पिकअप महीपुर के समीप सैंज मोड़ पर अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। शाम करीब छह बजे खैरी जांगन में वधू प्रवेश होना था। लेकिन, उससे पहले हुए इस हादसे में दो लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। मृतकों में दाउण क्यारगा निवासी बलबीर सिंह दुल्हन का मामा था। जबकि सचिन एसएफआई का नेता। पढ़ाई में अव्वल रहने वाले सचिन ने जेएनयू में भी दाखिले के लिए आवेदन किया था। पंचायत प्रधान सतपान मान और उपप्रधान धनवीर ने हादसे में गहरा दुख प्रकट किया है। सतपाल मान ने बताया कि मृतक बलवीर दुल्हन का मामा था। तहसीलदार देवी सिंह कौशल, कानूनगो केआर भारद्वाज, पटवारी सुरेंद्र सिंह ददाहू अस्पताल पहुंच और मृतक बलवीर सिंह के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष संतोष कपूर, एसएफआई के राज्य अमित ठाकुर, सीपीआईएम के सचिव विश्वनाथ शर्मा, सीटू सचिव राजेंद्र ठाकुर, एसएफआई के पूर्व सचिव मनीष सिंघा ने भी गहरा दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें