फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में घास लेने गई महिला और पुरुष की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई की दो अलग-अलग पंचायतों में पशुओं को चारा लेने गई एक महिला और पुरुष की मौत हो गई है। पहला मामला लाधिमहल के अजरोली गांव में हुआ, जबकि दूसरा जरवा में। दोनों ही मामलों के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने दोनों ही शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिलाई क्षेत्र के लाधिमहल की पंचायत अजरोली के गांव जासवीं की एक महिला घास काटते समय खाई में गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जासवीं गांव की 40 वर्षीय अत्तरो देवी पत्नी सुंदर सिंह बुधवार दोपहर को घास काटने गई थी। जब देर शाम तक भी वह घर नहीं लौटी तो परिजन व ग्रामवासी उसे ढूंढने निकले। जंगल में उसे एक खाई में गिरे हुए पाया गया। ग्रामवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उधर, विकास खंड शिलाई की ही जरवा पंचायत में एक व्यक्ति की पांव फिसलकर गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जरवा पंचायत के पाब गांव का 62 वर्षीय सज्जू राम अपने पशुओं को चारा लेने घासनी में गया था। अचानक पांव फिसलने से वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इससे उसकी मौके ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उधर, शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी मेहर चंद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें