फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते धरा व्यक्ति, 17500 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अवैध खनन करते धरा व्यक्ति, 17500 रुपये जुर्माना
राजपुर (सिरमौर)। वन विभाग की टीम ने भगानी-खोदरी मार्ग पर रेत बजरी से भरा ट्रैक्टर दबोचने में सफलता पाई है। टीम ने ट्रैक्टर मालिक पर भारी जुर्माना भी लगाया है। जानकारी के अनुसार भगानी-खोदरी माजरी मार्ग पर मंगलवार को माजरी बीट के वन खंड अधिकारी मोहन सिंह व उनकी टीम ने दबिश दी। इस दौरान हिमाचल की सीमा में अवैध रुप से लाए जा रहे रेत-बजरी से भरे ट्रैक्टर को धर दबोचा। वन परिक्षेत्राधिकारी भगानी बलदेव ठाकुर ने कहा कि मामले में 17500 रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी दो मामलों में 51000 रुपये का जुर्माना वसूला गया था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हुई छापेमारी के दौरान टीम में बीओ मोहन सिंह चौहान, वन रक्षक बलबीर सिंह, हरि सिंह, सचिन, वीरेंद्र तथा वन कर्मी मोहिराम मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें