फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना पुल से फंदा लगाकर जामनीवाला के युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
हिमाचल और उत्तराखंड राज्य की सीमा पर यमुना नदी पर बने पुल से फंदा लगाकर 24 साल के एक युवक ने जान दे दी। सोमवार तड़के सैर पर निकले कुछ लोगों की अचानक उफनती नदी पर लटके शव पर नजर पड़ी। इसके बाद पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को सेफ्टी बेल्ट व हाइड्रो मशीन की सहायता से बाहर निकाला गया।
शव की पहचान जामनीवाला के 24 वर्षीय गोविंद दास के रूप में हुई है। उधर, पुलिस ने प्रथमदृष्टया आत्महत्या मानकर आगामी जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से पांवटा इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के सैर के लिए निकलने वाले कुछ राहगीरों की नजर यमुना पुल से बंधी रस्सी पर पड़ी। समीप जाकर देखा तो एक युवक का शव उफनती नदी पर रस्से से लटका देखा। सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन जिस स्थल पर युवक का शव लटका था और नदी उफान पर होने से कोई शव को निकालने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इस बीच मौके पर हिमाचल यूथ ब्रिगेड के चेयरमैन पहुंचे। बिग्रेड के पदाधिकारियों ने साहस दिखाते हुए सेफ्टी बेल्ट व कमर पर रस्सा बांध कर हाइड्रो क्रेन से नीचे उतरे। शव को मजबूती से रस्से से बांधने के बाद बाहर निकाल लिया गया।
मृतक की पहचान जामनीवाला निवासी गोविंद दास (24) पुत्र सुमेर चंद के रुप में हुई। पुलिस को अभी युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक की पीठ में कपड़ों से भरा बेग व पेंट की जेब में मोबाइल मिला है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि रविवार रात को कुछ दोस्तों के साथ युवक ने शराब पी थी। इसके बाद घर जाकर भी झगड़ा कर निकला था। युवक पांवटा में एक सीवरेज योजना में कार्यरत था।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला गंभीर है। पुलिस जांच टीम बैरियर के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
----
यमुना पुल से फंदा लगाकर जामनीवाला के युवक ने दी जान
सेफ्टी बेल्ट और हाइड्रो मशीन की सहायता से निकाला शव
पांवटा इलाके में सनसनी, पुलिस ने तेज की मामले की जांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें