फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के बाता मंडी में देर शाम को सड़क हादसा हुआ जिसमें ट्रक ने 10 वर्षीय बच्चा कुचल दिया। घायल बच्चे को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर नाहन रेफर किया गया लेकिन परिजन बच्चे को देहरादून अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देर रात बातामंडी के समीप सड़क हादसा हुआ जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक ने बंगाला बस्ती निवासी रोहित कुमार (10) को टक्कर मारी। हादसे में बच्चे को काफी चोटें लगीं। घायल बच्चे को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। बच्चे के पीठ, हाथ व पैर पर ट्रक से चोट लगी। हालत गंभीर होने पर बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर किया लेकिन परिजन बच्चे को देहरादून लेकर गए वहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें