फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 पेटी शराब के साथ हरियाणवी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सिरमौर पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। स्मैक, चूरा पोस्त के साथ ही शराब का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
पांवटा पुलिस ने हरियाणा के एक व्यक्ति को अंग्रेजी शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। बहराल बैरियर पर नाके के दौरान पुलिस ने डस्टर गाड़ी से 15 पेटियां अवैध शराब बरामद कीं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को एसएचओ पांवटा देवानंद गुलेरिया ने पुलिस टीम के साथ बहराल बैरियर पर नाका लगाया था। इस दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस बीच हरियाणा की तरफ से एक डस्टर गाड़ी आई। तलाशी के दौरान गाड़ी की सीटों के नीचे छिपाई अवैध शराब की 15 पेटियां बरामद कीं। हरियाणा के यमुनानगर के तहत बखोली निवासी आरोपी राजेंद्र सिंह पुत्र सतपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें