फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती को तमंचा दिखा जेवरात व नकदी लूटी

Sat, 08 Jul 2017 10:50 PM IST
अमेठी
विज्ञापन
loot
विज्ञापन
दवा कराकर घर लौट रहे बाइक सवार दंपती से नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के जोर पर जेवरात और नकदी लूट ली। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।       
विज्ञापन


जामों थाना क्षेत्र के गोगमऊ गांव निवासी इश्तिखार अपनी पत्नी तरन्नुम निशा की दवा कराने बाइक से सुल्तानपुर गए थे। दवा कराकर दंपती शनिवार की दोपहर घर लौट रहे थे। रास्ते में मुसाफिरखाना-जामों मार्ग  पर स्थित पूरे नकटी गांव के पास पीछे से पहुंचे एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने इश्तिखार की बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया।

जब तक दंपती संभलते लुटेरों में एक ने तमंचा निकाल कर तरन्नुम निशा की कनपटी पर सटा कर सोने की चेन, पति पत्नी दोनों के मोबाइल और पर्स लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी मार्गों की नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। एसआई शिवजनम ने बताया कि दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें