ढाई साल के बच्चे की नदी में डूबने से मौत
हियुण जजाह में पेश आया दर्दनाक हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ (सिरमौर)। राजगढ़ की ग्राम पंचायत करगाणू के हियुण जजाह में एक ढाई साल के लड़के की नदी में डूबने से मौत हो गई। हियुण जजाह निवासी हरदेव का ढाई साल का बेटा रुद्रअंश शुक्रवार शाम को अपने घर से साथ में लगते अपने चाचा के घर की तरफ गया था, जहां उसने अपने दादा से मिलना था लेकिन वह उस रास्ते पर न जाकर नदी जाने वाले रास्ते की ओर चला गया। एक घंटे के बाद रूद्रअंश को घर पर न पाकर उसके परिजनों ने उसकी तलाश आरंभ की लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ नदी में तलाश की। उन्हें उसका शव वहां से एक किलोमीटर दूर मिला जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
उधर, क्षेत्र के थाना प्रभारी बलवंत कंवर ने बताया कि उन्हें ढाई साल के एक लड़के के नदी में डूबने की सूचना मिली है। पुलिस दल को मौके पर भेज दिया गया है।
---
-वेद प्रकाश----तन्हा