फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाहन की चपेट में आया बुजुर्ग, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। ददाहू बाजार में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हादसे में 60 वर्षीय एक बुजुर्ग चपेट में आ गया। गनीमत यह रही कि वाहन पैरापिट में जा टकराया। पैरापिट न होता तो साथ लगती दुकानों सहित वहां बैठे कई लोग भी वाहन की चपेट में आ जाते।
दरअसल, सोमवार सुबह रेणुका की ओर से ददाहू आते वक्त पुलिस कर्मी ने एसबीआई के एटीएम के समीप सड़क किनारे पुलिस का वाहन रोक दिया और स्वयं पैसे निकालने एटीएम के भीतर चला गया। इसी बीच पुलिस की गाड़ी अचानक आगे की ओर चल पड़ी और पैरापिट पर बैठे बुजुर्ग से टकरा गई।
विज्ञापन

इस हादसे में बुजुर्ग की बाजू में चोटें आई हैं। ढलान होने के कारण बुजुर्ग भी बिना चालक के सामने से आती गाड़ी की गति को नहीं समझ पाया। पैरापिट से टकराने के बाद वाहन यहीं रुक गया। यदि पैरापिट न होता तो साथ लगती दुकानों समेत कई लोगों को भी वाहन अपनी चपेट में ले लेता।
हालांकि, यह जांच का विषय है कि वाहन किस कारण खुद आगे चल पड़ा। इस दौरान अन्य कोई पुलिस कर्मी भी वाहन में सवार नहीं था। बता दें कि पैरापिट के साथ ही सरकारी डिपो है। जहां मिट्टी के तेल से भरे ड्रम रखे हुए थे। डिपो के पास ही हलवाई की एक दुकान थी जहां भट्टी जल रही थी और दुकान के बाहर भी कुछ लोग बैठे हुए थे जिस दौरान गाड़ी चली उस दौरान सड़क से कोई वाहन नहीं गुजरा। लिहाजा, एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विज्ञापन

हादसे में पैरापिट पर बैठे बुजुर्ग जामूकोटी निवासी 60 वर्षीय मीनाराम की बाईं बाजू में चोटें आई हैं। गाड़ी को भी मामूली नुकसान पहुंचा है।
उधर, रेणुका थाने के एसएचओ मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि चालक की कोई लापरवाही नहीं है। बुजुर्ग की बाजू में मामूली चोटें आई हैं जिसका इलाज करवा कर घर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मामले में रपट डाली गई है। साथ ही उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवा दिया है।
----
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें