अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
हिमाचल के पड़ोसी राज्य हरियाणा के ताजेवाला में सड़क हादसा हुआ जिसमें हरियाणा रोडवेज की एक बस ने ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सड़क हादसे में पांवटा की निवासी महिला गंभीर रूप से घायल है। एक सैन्य अधिकारी ने महिला को पांवटा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन देहरादून ले गए हैं।
जानकारी के अनुसार बुधवार को हरियाणा के ताजेवाला में सड़क हादसा हुआ है। हरियाणा रोडवेज की एक बस ने ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक युवक की मौके पर मौत हो गई। समीप से गुजर रहे आर्मी के अधिकारी ने हादसे में घायल महिला को पांवटा अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर पांवटा के बद्रीपुर निवासी महिला सपना देवी को परिजन देहरादून ले गए हैं। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया लेकिन सूचना मिलने पर हरियाणा के ग्रामीणों ने बस को रोक लिया। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। हरियाणा व हिमाचल की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि हरियाणा के ताजेवाला में सड़क हादसा हुआ है। हरियाणा पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हुई है। जबकि पांवटा निवासी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन देहरादून ले गए हैं।