चंबा। चंबा पुलिस ने कोलका में एक दुुकान से देसी शराब की तीन बोतलें पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां लंबे समय से देसी शराब बेची जा रही है।
पुलिस ने यहां दबिश दी तो पप्पू की दुकान से देसी शराब बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि कोलका में दुकान में पुलिस ने देसी शराब की तीन बोतलें पकड़ी हैं।