फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी को लेकर बारातियों और घरातियों में मारपीट,मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। शादी समारोह में युवती से छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की घटना को देख बारातियों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी पुलिस आने की भनक लगते ही गायब हो गए। घटना की पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नगर के एक व्यक्ति की पुत्री की धामपुर थाने के गांव नींदडू से बारात आई है। बारात में जब युवक डांस कर रहे थे। तो इस दौरान किसी ने एक युवती के साथ छेड़खानी कर दी। युवती से घर जाकर अपने परिजनों को बता दिया। परिजन आरोपियों को सबक सिखाने को मंडप में पहुंचे और और बारातियों से मारपीट की । आरोपियों ने किसी तरह से बच कर जान बचाई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्षों के आरोपी फरार हो गए। कोतवाल का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कार्रवाई को तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलेगी तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें